झारखंड : छेड़खानी करते पकड़ाये दो भाई, जमकर हुई पिटाई, मां ने मांगी माफी तब छोड़ा

चाईबासा : स्कूल से घर जा रही छात्रा से रास्ते में छेड़खानी कर रहे दो मनचले सगे भाइयों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी. युवकों की मां ने लोगों से माफी मांगी, तब जाकर दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया. घटना शनिवार दोपहर की है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र […]

चाईबासा : स्कूल से घर जा रही छात्रा से रास्ते में छेड़खानी कर रहे दो मनचले सगे भाइयों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी. युवकों की मां ने लोगों से माफी मांगी, तब जाकर दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया. घटना शनिवार दोपहर की है.
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुटुसाई ऊपर टोला निवासी विष्णु ठाकुर और उसके भाई को छात्रा के पिता ने ही सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के पास बेटी से छेड़खानी करते हुए पकड़ा और उनकी धुनाई कर दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. घटना की सूचना के पाकर युवकों की मां और भाभी मौके पर पहुंचीं. तब तक पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी भी पहुंच गयी. बेटों की गलती के लिए मां ने लोगों से माफी मांगी. इस पर लोगों ने युवकों को छोड़ दिया. पुलिस ने भी युवकों को चेतावनी देकर भेज दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना तब हुई जब स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्रा स्कूटी से घर की ओर जा रही थी. मनचलों ने बाइक से ओवरटेक कर स्कूटी को रोका और छात्रा से छेड़खानी करने लगे. इस दौरान छात्रा के पिता की नजर उन पर पड़ गयी. छात्रा के पिता ने बताया कि पहले भी उनकी बेटी के साथ दोनों युवक छेड़खानी करते रहे हैं. उस समय उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >