नप का हाल: सफाई पर 4 लाख खर्च, फिर भी गंदगी का अंबार

चक्रधरपुर : हर की सफाई पर नप प्रत्येक माह चार लाख रुपये खर्च कर रही है. लेकिन गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वर्षों से शहर की गंदगी का सबसे बड़ा अड्डा गुदड़ी बाजार का चाइना गली बनी हुई है. सफाई के लिए दुकानदारों ने कई बार नप को पत्र लिखा, लेकिन किसी प्रकार की […]

चक्रधरपुर : हर की सफाई पर नप प्रत्येक माह चार लाख रुपये खर्च कर रही है. लेकिन गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वर्षों से शहर की गंदगी का सबसे बड़ा अड्डा गुदड़ी बाजार का चाइना गली बनी हुई है.

सफाई के लिए दुकानदारों ने कई बार नप को पत्र लिखा, लेकिन किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई. दुकानदार रोजाना सैकड़ों क्विंटल गंदगी को चंद्रो बगान रोड में फेंक देते हैं. यहां की नाली गंदगी से बजबजा रही है. पुरानी रांची रोड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. शहर के बीच स्थित राजबाड़ी रोड के समीप खेतों को नगर पर्षद शहर के गंदगी को डाल कर डंपिंग यार्ड बना दिया है. रेलवे फाटक के समीप गंदगी फैली हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >