1741 खतियानों व 1857 पंजी दो की हुई ऑनलाइन इंट्री
680 में से 278 दाखिल-खारिज के मामले निष्पादित
158 मामले खारिज किये गये, 244 अभी लंबित
पीड़ितों को दी 31.90 लाख रुपये की सहायता राश
कमल विश्वास
चाईबासा : जिला राजस्व विभाग ने इस साल की पहली छमाही में 28,28,609 रुपये के राजस्व की वसूली की है जो तय लक्ष्य का मात्र 36 प्रतिशत ही है. पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में विभाग ने 99 प्रतिशत राजस्व की वसूली की थी, जिसका आंकड़ा 25,72,97,208 रुपये था. वहीं वर्ष 2014-15 में विभाग ने कुल 2,22,20,116 रुपये की वसूली की थी जो उस वर्ष निर्धारित लक्ष्य का 92 प्रतिशत था. इस वर्ष जिले के 18 अंचल कार्यालयों में ऑनलाइन लगान रसीद काटने का काम शुरू हुआ, जिसके जरिये लगान के रूप में कुल 1,62,069 रुपये वसूल हुए हैं.
इसी तरह 18 अंचलों में 1741 खतियानों व कुल 1857 पंजी दो की ऑनलाइन इंट्री भी की गयी है. इसके अलावा लैंड बैंक तैयार कर इसे वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया है. विभाग ने इसी वर्ष ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य भी शुरू किया, जिसके तहत इस वत्त वर्ष में 680 में से 278 दाखिल-खारिज के मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. 158 मामले खारिज किये गये हैं तथा 244 मामले लंबित हैं.
