केयू में बनेगा इनडोर स्टेडियम

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में इनडोर स्टेडियम तैयार किया जायेगा, जिसमें सभी खेलों की सुविधा होगी. कुलपति ने खेल प्रभारी डॉ अविनाश सिंह को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है, जो एक सप्ताह के अंदर डीपीआर तैयार करेंगे. आगामी सत्र तक इनडोर स्टेडियम तैयार हो जाने की संभवना है. विवि में विद्यार्थियों की […]

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में इनडोर स्टेडियम तैयार किया जायेगा, जिसमें सभी खेलों की सुविधा होगी. कुलपति ने खेल प्रभारी डॉ अविनाश सिंह को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है, जो एक सप्ताह के अंदर डीपीआर तैयार करेंगे. आगामी सत्र तक इनडोर स्टेडियम तैयार हो जाने की संभवना है. विवि में विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर उक्त निर्णय लिया गया है. विभिन्न इंवेट्स के विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए जगह नहीं मिल पाती है,

जिसके कारण वे प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते हैं. इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी समेत कुछ अन्य इंवेट्स की भी सुविधा उपलब्ध होगी. खेल प्रभारी डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि विवि में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है. सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. डीपीआर तैयार होने के बाद ही इनडोर का कार्य आरंभ हो जायेगा.

एक सप्ताह में तैयार होेगा डीपीआर
कुलपति ने खेल प्रभारी को दिया निर्देश
हर तरह के खेल इंवेट की होगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >