नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी का बयान दर्ज

चाईबासा : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी अतुल शर्मा को चाईबासा पुलिस ने शुक्रवार को जमशेदपुर जेल से रिमांड पर लेकर चाईबासा न्यायालय में बयान लिया. अतुल शर्मा ठगी के मामले में पिछले 14 माह से जमशेदपुर जेल में है. विदित हो कि आरोपी अतुल शर्मा व्यवहार न्यायालय चाईबासा में मोहरी का […]

चाईबासा : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी अतुल शर्मा को चाईबासा पुलिस ने शुक्रवार को जमशेदपुर जेल से रिमांड पर लेकर चाईबासा न्यायालय में बयान लिया. अतुल शर्मा ठगी के मामले में पिछले 14 माह से जमशेदपुर जेल में है. विदित हो कि आरोपी अतुल शर्मा व्यवहार न्यायालय चाईबासा में मोहरी का काम करता था.

वह चाईबासा, जमशेदपुर, चक्रधरपुर, सरायकेला आदि क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी कर ली है. व्यवहार न्यायालय चाईबासा में चतुर्थवर्गीय पदों पर नौकरी दिलाने के लिये युवक-युवतियों से दो से तीन लाख रुपये कर लिये. इसका भंडाफोड़ तब हुआ, जब व्यवहार न्यायालय चाईबासा में योगदान के लिए नियुक्ति पत्र देने से हुआ. नियुक्ति पत्र फर्जी था. इसके बाद युवकों ने अतुल शर्मा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >