500 लीटर अवैध शराब जब्त चक्रधरपुर. पुलिस ने शुक्रवार को चलाया छापामारी अभियान

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सात बजे लौड़िया गांव में छापेमारी कर 500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया. इसे नष्ट कर दिया गया. दरअसल थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी व एएसआइ बीबी सिंह अभियान पर निकले थे. इसी समय जंगल की ओर से 10 लोग ट्यूब में महुआ शराब भरकर शहर की […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सात बजे लौड़िया गांव में छापेमारी कर 500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया. इसे नष्ट कर दिया गया. दरअसल थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी व एएसआइ बीबी सिंह अभियान पर निकले थे. इसी समय जंगल की ओर से 10 लोग ट्यूब में महुआ शराब भरकर शहर की ओर ला रहे थे. पुलिस ने शराब विक्रेताओं की घेराबंदी शुरू की. शराब विक्रेताओं को पुलिस की भनक लग गयी. शराब विक्रेता साइकिल व शराब से भरे ट्यूब छोड़कर भाग निकले.

थाना प्रभारी ने 10 साइकिल में लदे शराब को नष्ट कर दिया. एक-एक साइकिल पर 50 लीटर से अधिक महुआ शराब थी. ट्यूब को फाड़ कर महुआ शराब को नष्ट किया गया. हालांकि शराब माफिया भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. लौड़िया गांव की ओर से महुआ शराब आने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस छापेमारी करने निकली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >