सात साल पूर्व हुई थी लव मैरिज

प्रताड़ना से तंग आकर रहने लगी अकेली शिकायत करने गयी थी थाना, खा लिया जहर चक्रधपुर : चक्रधरपुर थाने में बुधवार रात जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली फलक खातून ने सात साल पहले पोटका के मो जावेद से लव मैरिज की थी. उनकी तीन साल की एक बेटी भी है. जानकारी के […]

प्रताड़ना से तंग आकर रहने लगी अकेली

शिकायत करने गयी थी थाना, खा लिया जहर
चक्रधपुर : चक्रधरपुर थाने में बुधवार रात जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली फलक खातून ने सात साल पहले पोटका के मो जावेद से लव मैरिज की थी. उनकी तीन साल की एक बेटी भी है. जानकारी के अनुसार, शादी के बाद तीन सालों तक पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहे लेकिन उसके बाद खटास आने लगी. पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक साल पूर्व फलक जमशेदपुर में रहने चली गयी. जावेद उसे वहां भी जब-तब आकर तथा फोन पर परेशान करता रहा.
सारे आरोप
बेबुनियाद : जावेद
गिरफ्तार होने के बाद पत्नी के आरोपों का जवाब देते हुए जावेद ने कहा कि पत्नी उसके साथ एक साल से नहीं रह रही है और उस पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है. उसने यह भी कहा कि उसका छोटा भाई फलक का मोबाइल लेकर घर आ गया था जिसे लेने के लिए वह चक्रधरपुर आयी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >