चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए रखे 40 हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर लिये. घटना मंगलवार रात वार्ड-15 कर्बला चौक की है. बुधवार को घटना की जानकारी पीड़ित लाभुक फरीदा खातून ने चक्रधरपुर थाने को दी.मामले पर छानबीन करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में फरीदा ने बताया कि पीएमएवाइ के तहत अधूरे आवास को पूरा करने के लिए बैंक से 40 हजार रुपये निकाल कर घर में रखी थी.
घर अर्द्धनिर्मित होने के कारण चारों तरफ से खिड़की खुली हुई है.इसी का फायदा उठाते हुए मंगलवार रात करीब दो बजे अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और नकद 40 रुपये समेत एक मोबाइल व एक अंगूठी की चोरी कर ली. इसी बीच जब जब नींद खुली, तो शोर मचाने पर चोर खिड़की से ही कूद कर भाग निकले. घटना की जानकारी थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी होने पर एएसआइ पन्ना लाल महथा ने घटना स्थल का मुआयना किया. साथ ही शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
