चक्रधरपुर से हटेगा अतिक्रमण लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराकर जाम से लोगों को मुक्ति दिलायी जायेगी. सीओ अमर जॉन आईंद ने कहा कि संकीर्ण हो रही सड़कें व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को देखते हुए शहर के मेन रोड, सोनुवा रोड, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, पुरानी रांची रोड, राजबाड़ी रोड, कपड़ा पट्टी, टोकलो रोड […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराकर जाम से लोगों को मुक्ति दिलायी जायेगी. सीओ अमर जॉन आईंद ने कहा कि संकीर्ण हो रही सड़कें व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को देखते हुए शहर के मेन रोड, सोनुवा रोड, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, पुरानी रांची रोड, राजबाड़ी रोड, कपड़ा पट्टी, टोकलो रोड आदि क्षेत्र में अभियान चलाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाया जायेगा. पहले मापी कर सीमांकन किया जायेगा. जिसके बाद नोटिस देने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. साथ ही शहर के रानी एवं करबला तालाब से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >