पांड्राशाली ओपी प्रभारी ने युवक को हिरासत में लिया
आरोपी के पास से बैग सहित उसमें रखा सामान बरामद
चाईबासा : चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर पांड्राशाली ओपी के पुंडीहासा गांव के पास एक युवती का बैग छीन कर भाग रहा युवक को ग्रामीणों ने आचु गांव के पास पकड़ लिया. ग्रामीणों ने युवक को पेड़ में बांधकर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय और पांड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह पहुंचे. युवक को अपने कब्जे ले लिया. घटना रविवार दिन के 11 ग्यारह बजे की है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने अपना नाम चाईबासा निवासी मृत्युंजय बताया. ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बैग में 885 रुपये, एक मोबाइल, चार्जर और कॉलेज का परिचय पत्र था. आरोपी के पास से बैग सहित उक्त सामान बरामद किया गया है.
