जवानों संग सेक्रेड हार्ट के बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन

चक्रधरपुर : सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल पंप रोड चकरधपुर की छात्राओं ने सोमवार को चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ कैंप 60 बटालियन के जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं कलाइयों में राखी बांध कर रक्षा बंधन मनाया. कमांडेंट प्रेमचंद गुप्ता ने बच्चों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हर साल की भांति इस […]

चक्रधरपुर : सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल पंप रोड चकरधपुर की छात्राओं ने सोमवार को चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ कैंप 60 बटालियन के जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं कलाइयों में राखी बांध कर रक्षा बंधन मनाया. कमांडेंट प्रेमचंद गुप्ता ने बच्चों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हर साल की भांति इस साल भी सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने उन्हें परिवार जैसा माहौल का अहसास कराया. साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बचाने की भी अपील की. इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या अंजलिना फर्नांडो, द्वितीय कमांडेंट साधु शरण, राजू डी. नईक, सहायक कमांडेंट दिनेश सिंह, स्कूल की शिक्षिकाएं व छात्रा मौजूद थीं.

हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन व गोम्हा पर्व मना : बंदगांव. बंदगांव प्रखंड के 13 पंचायत में धूमधाम के साथ रक्षाबंधन एवं गोम्हा पर्व मनाया गया. बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर अपनी सुरक्षा का वचन लिया. सुबह से ही मिठाई तथा राखी की दुकान में काफी भीड़ देखी गयी. इस अवसर पर कई जगह खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. परंपरा के अनुसार, क्षेत्र में गोम्हा पर्व मना.
धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी भाई की कलाई पर राखी :
चक्रधरपुर. भाई-बहन के प्यार व स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व सोमवार को अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने भी रक्षा का वादा किया. सोमवार को शुभ मुहूर्त 11: 04 बजते ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधना शुरू कर दिया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्यार के रूप में राखी बांधी. भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिये. राखी बांधकर बहनों ने दीर्घायु की कामना की, भाइयों को मिठाईयां खिलायी. पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >