पुलिस-सीआरपीएफ के ऑपरेशन से बच निकला आकाश सिंह का दस्ता
आनंदपुर : पुलिस एवं सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार को रुंघिकोचा पहाड़ी की तलहटी से तीन पीएलएफआइ समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एक मुखिया का पति भी शामिल है. हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान पीएलएफआइ एरिया कमांडर आकाश सिंह अपने दस्ते के साथ भागने में सफल रहा.
घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी राम मनोहर शर्मा ने बताया कि रुंघिकोचा क्षेत्र में पीएलएफआइ एरिया कमांडर आकाश सिंह के होने की सूचना पर पुलिस एवं सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. पुलिस के आने की सूचना पर आकाश सिंह अपने दस्ते के साथ फरार होने में सफल रहा. वापसी के समय पहाड़ी के नीचे तीन संदिग्ध लोग झाड़ियों में छिपने का प्रयास करते दिखे.
जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उनके पास से उक्त हथियार सामान बरामद हुए.
डीएसपी के अनुसार पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे पीएलएफआइ के लिए काम करते हैं और आकाश सिंह से मिलने जा रहे थे. उन्होंने कई पीएलएफआइ समर्थकों के नाम भी बताये हैं.
तीनों नक्सली आकाश से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पीएलएफआइ के लिए काम करने की बात कबूली, सहयोगियों के नाम बताये
नाइन एमएम पिस्तौल सिर्फ पुलिस विभाग को ही दिया जाता है. ये पिस्तौल किसी पुलिस अधिकारी से ही छीनी गयी होगी. तीनों पीएलएफआइ समर्थक आकाश सिंह के काफी करीबी थे. आकाश ने तीनों को हथियार उपलब्ध कराया था.
आजाद खान, थाना प्रभारी, आनंदपुर
