एल्युम्नाइ सेल की बैठक आज

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय में 6 अगस्त को एल्युम्नाइ सेल की बैठक होगी. यह जानकारी कॉलेज के प्रो एके त्रिपाठी ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में सेल के चयनित सदस्य एवं कॉलेज के पुराने छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते है. बैठक दिन के 11 बजे से आरंभ होगी. शराब माफिया इन दिनों गांवों […]

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय में 6 अगस्त को एल्युम्नाइ सेल की बैठक होगी. यह जानकारी कॉलेज के प्रो एके त्रिपाठी ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में सेल के चयनित सदस्य एवं कॉलेज के पुराने छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते है. बैठक दिन के 11 बजे से आरंभ होगी.

शराब माफिया इन दिनों गांवों तक महुआ की शराब पहुंचाने के नायाब तरीके अपना रहे हैं.
ऐसे ही एक वाकये में थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी व एएसआइ बीबी सिंह ने शनिवार को वाहन के ट्यूब में शराब भरकर साइकिल से लेकर जाते एक व्यक्ति को पकड़ा तथा ट्यूब में भरी करीब पचास लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया. थानेदार श्री तिवारी आसनतलिया में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उसी दौरान दो व्यक्ति साइकिल पर शराब लेकर जाते दो लोगों का बाइक से पीछा कर उन्होेने एनएच 75 पर पकड़ कर उसकी साइकिल पर लदे ट्यूब को पंक्चर कर शराब को गिरा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >