हाइवा ने बाइक सवार जवान को मारा धक्का

चाईबासा : चाईबासा-टाटा मार्ग पर डीवीसी कॉलोनी के पास हाइवा की चपेट में आने से रिटायर बीएसएफ जवान सिकुुर पुरती गंभीर रूप से घायल हो गये. वे मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कातिगुटू गांव के निवासी हैं. घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. जानकारी के अनुसार सिकुर पुरती बाइक से घर कातिगुटू जा रहे थे. […]

चाईबासा : चाईबासा-टाटा मार्ग पर डीवीसी कॉलोनी के पास हाइवा की चपेट में आने से रिटायर बीएसएफ जवान सिकुुर पुरती गंभीर रूप से घायल हो गये. वे मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कातिगुटू गांव के निवासी हैं. घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. जानकारी के अनुसार सिकुर पुरती बाइक से घर कातिगुटू जा रहे थे. तभी डीवीसी कॉलोनी के पास पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सिकुर गिर गये. इस दौरान हाइवा के पिछला चक्का की जद में सिकुुर का बायां पैर आ गया. घटना के बाद हाइवा टाटा की ओर भाग गया. स्थानीय लोगों ने घायल सिकुुर को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >