जेएलएन कॉलेज. मरम्मत कार्य की जांच करने पहुंचे केयू के वित्त सलाहकार मधुसूदन
चक्रधरपुर : शनिवार को केयू के वित्त सलाहकार मधुसूदन, सीसीडीसी डॉ जेपी मिश्र, आरकेटेक पंकज कुमार, इंजीनियर शशांक कुमार जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य की जांच करने पहुंचे. जांच टीम के सदस्यों ने मुख्य द्वार, क्लास रूम, छत आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित संवेदक सत्यम बिल्डर्स के निदेशक विनय ठाकुर व कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने टीम के सदस्यों को मरम्मति स्थल दिखाया. वित्त सलाहकार मधुसूदन ने कहा कि मरम्मति में गुणवत्ता हो.
स्टॉफ रूम, काउंटर के छत से पानी का रिसाव हो रहा है. उसे तोड़ कर मरम्मत करने, मुख्य द्वार की दीवार व छत को भी बेहतर ढ़ंग से मरम्मत करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने पर ही संवेदक को राशि भुगतान किया जायेगा. मौके पर डॉ अरुण कुमार, डॉ पी सिओल, प्रो एके त्रिपाठी, प्रो विकास कुमार मिश्र, उमेश विश्वकर्मा, छात्रनेता ओदार मुंडा आदि मौजूद थे.
