जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य के साथ नये भवन का हो रहा निर्माण
दो कॉलेज में कार्य आरंभ, कॉमर्स कॉलेज में नया भवन का कार्य जल्द
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तीन अंगीभूत कॉलेजों (टाटा कॉलेज चाईबासा, कॉमर्स कॉलेज व जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर) का स्वरूप छह माह बाद बदल जायेगा. जेएलएन कॉलेज व टाटा कॉलेज में करोड़ों रुपये से जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य चल रहा है. टाटा कॉलेज में 1500 विद्यार्थियों की क्षमता वाले परीक्षा भवन का निर्माण हो रहा है. जिले का पहला परीक्षा भवन होगा, जहां 1500 विद्यार्थी एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकेंगे. वहीं कॉलेज में सोलर लाइट लगाने की योजना बन रही है.
इसके लिये प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं जेएलएन कॉलेज में चार करोड़ रुपये से मरम्मत कार्य के बाद कॉलेज का कायाकल्प हो जायेगा. नया भवन का भी निर्माण होगा. टाटा कॉलेज में नया भवन का प्रस्ताव पारित हो चुका है. जल्द काम आरंभ हो जायेगा. कॉमर्स कॉलेज में नया भवन निर्माण कार्य अबतक आरंभ नहीं हुआ है. जल्द आरंभ हो जायेगा. मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य भी कॉलेज में होना है.
छात्र प्रतिनिधि लगातार करते रहे मांग
कॉमर्स कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि लगातार जीर्णोद्धार व मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं. विवि प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है.
टाटा कॉलेज व जेएलएन कॉलेज में जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य चल रहा है. कॉमर्स कॉलेज में जल्द आरंभ होगा. प्रक्रिया में विलंब होने की वजह से देर हो रहा है. तीनों कॉलेज में अगले माह से भवन निर्माण भी होना है. छह माह बाद सभी कॉलेज का स्वरूप बदल जायेगा.
– डॉ जेपी मिश्रा, सीसीडीसी, कोल्हान विवि
