टायर फटने से पलटी सवारी गाड़ी , एक की मौत

पति का इंतजार कर रही थी सोनी सड़क हादसे में विशाल बलमुचु की पत्नी सोनी बलमुचु चाईबासा बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही थी. सड़क हादसे की खबर सुन कर वह चाईबासा से स्कूटी चलाकर घटना स्थल तक पहुंची. वहां उसे पता चला कि विशाल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत हैं. थाना प्रभारी […]

पति का इंतजार कर रही थी सोनी
सड़क हादसे में विशाल बलमुचु की पत्नी सोनी बलमुचु चाईबासा बस स्टैंड पर पति का इंतजार कर रही थी. सड़क हादसे की खबर सुन कर वह चाईबासा से स्कूटी चलाकर घटना स्थल तक पहुंची. वहां उसे पता चला कि विशाल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत हैं.
थाना प्रभारी तिवारी अपने वाहन में बैठाकर उसे अनुमंडल अस्पताल ले आये, जहां पति का शव देख कर फूट-फूट कर रोने लगी. लहूलुहान मृत पति से लिपट कर वह बार-बार डॉक्टर से ऑपरेशन कर ठीक करने की बात कह रही थी. सोनी ने बताया कि सुबह ट्रेन से उतरने के बाद विशाल ने उसे स्कूटी लेकर बस स्टैंड आने को कहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >