पुरी-सीकेपी इंटरसिटी में लूट करने का अपराधी गिरफ्तार

केंदपोसी स्टेशन के पास पांच अपराधियों ने 13 जून को दिया था घटना को अंजाम चाईबासा के दोकट्टा का रहने वाला है आरोपी मानकी मुंडा जमशेदपुर : केंदपोसी स्टेशन के पास 13 जुन को पुरी-सीकेपी इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई लूट के मामले में मंगलवार को जीआरपी ने चाईबासा के दोकट्टा से मानकी मुंडा को गिरफ्तार […]

केंदपोसी स्टेशन के पास पांच अपराधियों ने 13 जून को दिया था घटना को अंजाम
चाईबासा के दोकट्टा का रहने वाला है आरोपी मानकी मुंडा
जमशेदपुर : केंदपोसी स्टेशन के पास 13 जुन को पुरी-सीकेपी इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई लूट के मामले में मंगलवार को जीआरपी ने चाईबासा के दोकट्टा से मानकी मुंडा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लूट का मोबाइल भी जब्त किया गया है.
इसकी जानकारी जीआरपी एसपी कार्यालय में रेल डीएसपी क्रिस्टोफर केरकट्टा ने दी. डीएसपी ने बताया कि लूट की घटना में पकड़ाये आरोपी के साथ चार और लोग शामिल थे. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है. उन्होंने बताया कि केंदपोसी स्टेशन के पास 13 जून को ट्रेन खुलने के साथ ही अपराधियों ने लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया था.
इस दौरान अपराधियों ने एक मोबाइल और 11 हजार रुपये नकद यात्रियों ये लूटा था. इसके बाद रेल एसपी ने घटना की जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया था. इस टीम में रेल डीएसपी क्रेस्टोफर केरकट्टा, पुलिस निरीक्षक रेल टाटानगर एनएन पांडे, पुलिस निरीक्षक फ्लेयर किस्कु, तकनीकी शाखा के मुकेश कुमार, रेल थाना प्रभारी डोंगवापोसी धीरकदेव मांझी, हवलदार अनिल चौबे व रंगीलाल सुंडी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >