केयू : सीबीसीएस के नया सिलेबस जारी नहीं होने से विद्यार्थी परेशान

वेबसाइट में डालने की प्रक्रिया आरंभ सिंडिकेट के बाद होगा सिलेबस फाइनल चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने अबतक सीबीसीएस सिलेबस जारी नहीं किया है. इसे लेकर विद्यार्थी परेशान हैं. नौ अगस्त से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी. विवि ने अबतक सिलेबस फाइनल नहीं किया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी के मुताबिक सिलेबस पर […]

वेबसाइट में डालने की प्रक्रिया आरंभ

सिंडिकेट के बाद होगा सिलेबस फाइनल
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने अबतक सीबीसीएस सिलेबस जारी नहीं किया है. इसे लेकर विद्यार्थी परेशान हैं. नौ अगस्त से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी. विवि ने अबतक सिलेबस फाइनल नहीं किया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी के मुताबिक सिलेबस पर कार्य चल रहा है. वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. सिंडिकेट बैठक में पारित होने के बाद फाइनल किया जायेगा.
छह माह में विद्यार्थियों को एक सेमेस्टर पूरा करना है. निर्धारित समय पर यदि कक्षाएं शुरू नहीं होती है, तो सेमेस्टर पूरा करना विद्यार्थियों के लिए चुनौती बन जायेगी. साल भर में विद्यार्थी को दो बार फाइनल परीक्षा में बैठना होगा. विवि ने अभी तक कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >