गरीबों का होगा अपना घर, हर घर में शौचालय

गुवा में जनता दरबार सह स्वच्छता अभियान में बोले डीसी गुवा : जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को गुवा के गुवा क्लब में जनता दरबार सह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें, उपायुक्त अरवा राजकमल व एसपी अनीश गुप्ता ने जनता की शिकायतें सुनीं. सरकारी योजनाओं का चेक लाभुकों को डीसी व […]

गुवा में जनता दरबार सह स्वच्छता अभियान में बोले डीसी

गुवा : जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को गुवा के गुवा क्लब में जनता दरबार सह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें, उपायुक्त अरवा राजकमल व एसपी अनीश गुप्ता ने जनता की शिकायतें सुनीं. सरकारी योजनाओं का चेक लाभुकों को डीसी व एसपी ने प्रदान किया. कृषि, कल्याण, कस्तूरबा विद्यालय, बाल विकास परियोजना, पीएचइडी, सेल गुवा अस्यक खान सीएसआर संबंधी, विद्युत विभाग, पशुपालन, समाज कल्याण, उज्ज्वला योजना
, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाये गये थे. अधिकारियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया. ग्रामीण युवक समिति की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इससे पूर्व डीसी, एसपी, एडीसी जयकिशोर प्रसाद, नोवामुंडी बीडीओ अमरेन डांग आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.
इन लोगों ने की शिकायत
मुंडा बामिया पूर्ति ने बिजली नहीं होने का मामला उठाया
हरिचरण सांडिल ने जेटेया में थाना स्थापित करने की मांग की
अभी जेटेया थाना जगन्नाथपुर से चल रहा है
किरीबुरू मुखिया ने स्कूली बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनने की बात कही
ये लोग थे उपस्थित: डीइओ प्रदीप कुमार चौबे, डीपीआरओ पलटू महतो, गुवा रेंजर, गणेशलाल भगत, सीडीपीओ अंजनी कुमारी, बड़ाजमादा मुखिया राजा तिर्की, गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमानी लागुरी, पंसस पदम देवी, किरीबुरु मुखिया पार्वती किड़ो, ठाकुरा मुंडा दामू चम्पिया, उपमुखिया उमा टोप्पो, बादल चम्पिया, शिव कुष्ण शर्मा, दुचा टोप्पो, मीना सुरीन, बहमानी आदि उपस्थित थे.
जेटेया में बनेगा थाना, स्थल चयनित : एसपी
पहले गरीबों का बनेगा घर, विकास कार्यों में जनता करे सहयोग : डीसी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि पहले गरीबों का घर बनेगा. हर घर में शौचालय बनेगा. नोवामुंडी में 1200 शौचालय का निर्माण शेष है. शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा. डीसी ने लोगों से शौचालय का उपयोग करने की अपील की. हर गांव से दस-दस लोगों को स्वच्छता संदेश देने का डीसी ने अनुरोध किया. डीसी ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के महिला-पुरुष वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए आवेदन करें.
घटना की तुरंत दें सूचना, पुलिस करेगी मदद: एसपी
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि घटना की तुरंत सूचना पुलिस को ग्रामीण दें. सूचना मिलते ही पुलिस ग्रामीणों की मदद करेगी. डीसी ने जेटेया में ही थाना शीघ्र खोलने की घोषणा की. कहा कि जेटेया थाना के लिए स्थल का चयन हो गया है. एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस गांव को भयमुक्त व अपराधमुक्त बनाने में लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >