चक्रधरपुर : मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परिसर से चोरों ने परीक्षार्थी की बाइक चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक प्रेम निवासी राकेश मांझी बाइक (जेएच06ई-6287) से स्नातक पार्ट टू की परीक्षा देने जेएलएन कॉलेज आया था. सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक कॉलेज के मुख्य द्वार पर बने साइकिल स्टैंड के समीप खड़ी कर परीक्षा देने चला गया. जब दोपहर करीब एक बजे परीक्षा समाप्त होने पर राकेश कॉलेज से निकला, तो बाइक नदारद थी.
जेएलएन कॉलेज में दे रहे थे परीक्षा उधर, बाइक व दो साइकिलें गायब
चक्रधरपुर : मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परिसर से चोरों ने परीक्षार्थी की बाइक चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक प्रेम निवासी राकेश मांझी बाइक (जेएच06ई-6287) से स्नातक पार्ट टू की परीक्षा देने जेएलएन कॉलेज आया था. सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक कॉलेज के मुख्य द्वार पर बने साइकिल स्टैंड के समीप खड़ी […]

इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर काफी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली. राकेश ने बताया बाइक खड़ी करने के बाद डिक्की में मोबाइल रखने के लिए पॉकेट से चाभी निकाली और हड़बड़ी में चाभी कहीं गिर गयी. राकेश ने प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार से मुलाकात कर चक्रधरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. वहीं कॉलेज में नामांकन व अन्य कार्य से दो विद्यार्थियों की भी साइकिल चोरी हो गयी है.