चाईबासा : चाईबासा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष श्री मनोरंजन कवि ने की. अदालत में छह बेंच पर 1134 मामलों का निबटारा किया गया. इसमें 1,37,13,229 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. मोटर दुर्घटना दावा में पुनता देवी व अन्य […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : चाईबासा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष श्री मनोरंजन कवि ने की. अदालत में छह बेंच पर 1134 मामलों का निबटारा किया गया. इसमें 1,37,13,229 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. मोटर दुर्घटना दावा में पुनता देवी व अन्य को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. परिवार न्यायालय से संबंधित 3 मामलों का निबटारा किया गया.
इसमे पति-पत्नी ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर विवाद को खत्म किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा के न्यायालय से संबंधित 51 मामलों का निबटारा कर 46,900 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई.
बैंक ऋण के 573 केस में 1.18 करोड़ रुपये का राजस्व मिला:अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा के न्यायालय से 24 मामलों का निबटारा कर 32,500 रुपये का अर्थदंड, रेलवे न्यायालय से संबंधित 48 मामलों का निबटारा कर 6900 रुपये का अर्थदंड, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर चाईबासा के न्यायालय से संबंधित 12 मामलों का निबटारा कर 14,500 रुपये का अर्थदंड, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट से संबंधित 18 वादों का निबटारा कर 1,06,000 रुपये का अर्थदंड,
बीएसएनएल से संबंधित 60 मामलों का निपटारा कर 1,72,000 रुपये, विद्युत विभाग से संबंधित 39 प्री लिटीगेशन के मामले का निबटारा कर 2,24,269 रुपये, बैंक ऋण के 573 मामलों का निबटारा कर 1,18,55,297 रुपये वसूला गया. अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर के कार्यालय से संबंधित कुल दो सेवा मामलों का निबटारा किया गया. लोक अदालत का संचालन प्राधिकार के सचिव राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया.