विधायक की पहल को ग्रामीणों ने सराहा
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पंचायत के मुखिया वीणा केराई ने विधायक गीता कोड़ा के प्रयास से सियालजोड़ा से नोवामुंडी तक बस सेवा शुरू कराने के सार्थक पहल की सराहना की है. उन्होंने कहा इससे लड़कियों को कॉलेज आने जाने में सुविधा होगी. सुदुरवर्ती गांव भनगांव, सियालजोड़ा, देवगांव, ब्रह्मपुर, पद्मपुर, गितिलिपी, रामोसाही, बनईकेला गार्दीसाही, कोड़ा साही, कड़िया साही, खमनिया, जुगोनंदा, पावर्ती चौक, ज्यारमडीह आदि के स्टूडेंट को लाभ मिलेगा. उन्होंने कॉलेज के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक गीता कोड़ा से मांग की है कि बस सेवा को जैंतगढ़ तक बढ़ा दिया जाये. जैंतगढ़ से 20 किलोमीटर दूर जगन्नाथपुर कॉलेज है.
बस सेवा शुरू होने पर नोवामुंडी कॉलेज जाकर पठन पाठन कर सकती है. बस सेवा शुरू करने से जैंतगढ़, मानिकपुर, कादोकोड़ा, बांसकाटा, दालपोसी, रंगामाटी, छनपदा, पट्टाजैंत, राजाबासा, गोबरगांव, पोकाम, खुंटियापदा, बारला, हांडीभगा, सारस्वतीपुर, गुटूसाही, बुरूहातु, रामचंद्रपुर आदि की छात्राओँ को लाभ होगा. जैंतगढ़ पंचायत की मुखिया राई भूमिज, मुंडुई पंचायत के मुखिया सविता कुंटिया, समाजसेवी मोसद्दिक हुसैन, मानव अधिकार कार्यकर्ता नीतीश मिश्रा व अमर मिश्रा, ग्रामीण मुंडा सत्यनारायण राठौर, मानकी हरिहर राठौर आदि ने भी जैंतगढ़ तक बस सेवा शुरू करने की मांग की है.
