सड़क निर्माण के लिए जमीन चिह्नित

किसी नेता के बहकावे में न आये ग्रामीण, सीधे डीसी से मिलें : तुबिद चाईबासा : टोंटो प्रखंड से रोवाम तक 58.25 किलोमीटर पथ निर्माण के लिए रैयतों की जमीन चिह्नित कर ली गयी है. सामाजिक अंकेक्षण एजेंसी गांव में जाकर घर-घर बैठक कर प्रतिवेदन जमा लेगी. सभी रैयतों को बताया जायेगा कि उन्हें मुआवजा […]

किसी नेता के बहकावे में न आये ग्रामीण, सीधे डीसी से मिलें : तुबिद

चाईबासा : टोंटो प्रखंड से रोवाम तक 58.25 किलोमीटर पथ निर्माण के लिए रैयतों की जमीन चिह्नित कर ली गयी है. सामाजिक अंकेक्षण एजेंसी गांव में जाकर घर-घर बैठक कर प्रतिवेदन जमा लेगी. सभी रैयतों को बताया जायेगा कि उन्हें मुआवजा कब दिया जायेगा. मानकी मुंडा रैयतो को सही जानकारी दें. उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह टीएसी सदस्य जेबी तुबिद से सोमवार को टोंटो से आये लोगों को अपने आवासीय कार्यालय में कहीं. तुबिद ने बताया कि 60 साल से टोटों के लोग सड़क की मांग कर रहे थे.
सड़क निर्माण के साथ टोंटो की आजादी का मार्ग खुल जायेगा. ग्रामीणों की मांग पर सड़क का कार्य किया जा रहा है. तुबिद ने जनता से अपील की कि वे किसी नेता के बहकावे में ना आये. किसी तरह की जानकारी लेना हो, तो सीधे उपायुक्त से संपर्क करें. सड़क निर्माण से टोटो मटकहातु, कमारहातु, पुराना चाईबासा, मुण्डूसेडल, खुंटा, नीमडीह, बामेबासा, मौदा, हरीड़ा, गुण्डूपोसी, हाथीमुंडा, गौतम्बी, पुरनापानी, बीरसिंहहातु ,मइलपी, स्वयंबा समेत 25 गांव सीधे जुड़ जाएंगे. मौके पर टोंटो से मानिक खंडायत, मोहन बोयपाइ, मुखिया बारी, मानकी बारी, सूर्यवारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >