जमीन विवाद में दपंती से मारपीट, भरती

चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत लोहरदा गांव में शनिवार की रात जमीन विवाद में घर में घुसकर दपंती के साथ मारपीट की गयी. देर रात लहूलुहान हालत में दंपती मुफ्फसिल थाना पहुंचे. उन्होंने मारतोम जामुदा के खिलाफ मारपीट की शिकायत की. पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया. घायल वीरसिंह सवैंया और पत्नी ज्योति सवैंया […]

चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत लोहरदा गांव में शनिवार की रात जमीन विवाद में घर में घुसकर दपंती के साथ मारपीट की गयी. देर रात लहूलुहान हालत में दंपती मुफ्फसिल थाना पहुंचे. उन्होंने मारतोम जामुदा के खिलाफ मारपीट की शिकायत की. पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया. घायल वीरसिंह सवैंया और पत्नी ज्योति सवैंया का इलाज किया गया. वीरसिंह सवैंया ने बताया कि शनिवार की शाम साढ़े छह बजे पति-पत्नी घर पर थे. उस दौरान मारतोम जामुदा गाली-गलौज करते हुए घर में आ गया. उसने जान मारने की नीयत से मारपीट की. उन्होंने बताया कि मारतोम अापराधिक प्रवृत्ति का है. वह किसी मामले में जेल चुका है. पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >