राणीसती मंदिर के पास अवैध निर्माण का विरोध

चाईबासा : दुम्बीसाई के मानकी दलपति देवगम ने अमला टोला स्थित राणीसती मंदिर के पास सड़क की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध किया है. उन्होंने ग्रामीणों के साथ सड़क की जमीन पर कब्जा कर किये गये निर्माण का रविवार को निरीक्षण किया. पाया कि अमलाटोला के कुछ लाेगों ने मंदिर के सामने अवैध रूप […]

चाईबासा : दुम्बीसाई के मानकी दलपति देवगम ने अमला टोला स्थित राणीसती मंदिर के पास सड़क की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध किया है. उन्होंने ग्रामीणों के साथ सड़क की जमीन पर कब्जा कर किये गये निर्माण का रविवार को निरीक्षण किया. पाया कि अमलाटोला के कुछ लाेगों ने मंदिर के सामने अवैध रूप से टीना शेड डालकर सड़क पर कब्जा कर लिया है. इसे देख एक अन्य व्यक्ति ने भी सड़क पर कब्जा कर झोपड़ी बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है. मानकी दलपत देवगम ने कहा कि इसके खिलाफ उपायुक्त व एसडीअो से लिखित शिकायत

की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >