बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव का मामला
ग्रामसभा ने सर्वे कर जारी किया आंकड़ा
बीते अक्तूबर-नवंबर से अबतक हुआ सर्वे
चाईबासा : बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव में बीते आठ माह में 166 बकरियां विभिन्न कारणों से मर गयी है. यह आंकड़ा ग्रामीणों के सर्वे में सामने आया है. ग्रामीणों के अनुसार बकरियों की मौत का आंकड़ा बीते साल के अक्तूबर-नवंबर से अब तक का है. ग्सर्वे में बकरियों के मरने का कारण बकरी शेड नहीं होने, समय पर टीकाकरण नहीं होने, डॉक्टर व समय पर दवा उपलब्ध नहीं होना बताया गया है.
रामीणों के अनुसार 104 बकरियां अन्य कारणों से मरी हैं. वहीं एक सर्दी खांसी व दस्त, 13 कीड़ा खाने, 5 प्लास्टिक खाने, 11 टाइट रस्सी बांधने, एक प्रसव के समय, तीन दुर्घटना में, छह पागल कुत्ता के कटाने, 8 खसरा रोग से, 2 ब्लेड से बधिया करने के समय और 19 बकरियां अज्ञात बीमारी से मर गयी है. चार बकरियां चोरी हो गयी.
