5.65 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के मैदान के पास पकड़े गये

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज मैदान से पुलिस ने 5.65 ग्राम हेरोइन के साथ 35 वर्षीय रोहित रंजन व 18 वर्षीय आलोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएन कॉलेज मैदान में सुनसान जगह पर रोहित नामक युवक अपने साथी के साथ हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहा है. जिसके बाद पुलिस अंचल अधिकारी सदर अमरदीप मल्होत्रा के साथ बीएन कॉलेज मैदान में पहुंची. पुलिस को आते देख दोनों ने भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी में दोनों के पास से 5.65 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया. पुलिस टीम में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन बिरवा, प्रदीप कुमार मेहता, अनिल कुमार सिंह, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न कुमार, नंदलाल पटेल व चालक आरक्षी मणिकांत चौधरी व धर्मेंद्र कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >