अस्पताल भी चोरों के निशाने पर, रांची के मुंडू नर्सिंग होम से तीन मोबाइल चोरी

रांची के मुंडू नर्सिंग होम में चोरी की वारदात हुई, जहाँ एक अज्ञात चोर 3 मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब अस्पताल भी चोरों के निशाने पर हैं. लोअर बाजार थाना क्षेत्र के क्लब रोड स्थित मुंडू नर्सिंग होम परिसर से मंगलवार की सुबह एक अज्ञात चोर तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गया. चोरी की पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

घटना सुबह करीब 7:10 बजे की बतायी जा रही है. मामले को लेकर नर्सिंग होम के संचालक सह मालिक रंजीत मुंडू (48 वर्ष) ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्राथमिकी के अनुसार, सुबह के समय अस्पताल परिसर में चहल-पहल कम थी. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति परिसर में दाखिल हुआ और मौका पाकर तीन मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है. नर्सिंग होम संचालक ने पुलिस से अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गये मोबाइल फोन बरामद करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >