अपने कैरियर के प्रति सजग रहें युवा : सुदीप गुड़िया
अपने कैरियर के प्रति सजग रहें युवा : सुदीप गुड़िया
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च परिसर में भिखारिएट स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक युवा अधिवेशन का आयोजन किया गया. मौके पर लचरागढ़ भिखारिएट के डीन फादर राजेश केरकेट्टा, फादर रफायल केरकेट्टा, विधायक सुदीप गुड़िया, अल्पसंख्यक कांग्रेस मोर्चा जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा मुख्य अतिथि रूप से उपस्थित थे. वहीं अन्य अतिथियों के रूप में अमित बडिंग, राकेश कोंगाड़ी, फुलकेरिया डांग, क्लेमेंटे टेटे और जोसेफ सोरेंग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया. कार्यक्रम में युवाओं को धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक विषयों पर जानकारी दी गयी. फादर डॉ केरोबिन तिर्की, पुष्पा सिकुंदा टेटे, फादर जोन ने युवाओं को सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक विषयों पर जानकारी दी. फादर राजेश केरकेट्टा ने कहा कि बदलते परिवेश में सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी अधिक होनी चाहिए. युवा समाज व कलीसिया से जुड़ कर गांव समाज के विकास में भागीदार बनें व बुरी आदतों से दूर रहें व गलत राह पर न चलें. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा युवा पीढ़ी अपने कैरियर के प्रति सजग रहें व लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करें. युवा नशापान से दूर रहें और अपने परिवार का सही तरीके से देखभाल करें. कार्यक्रम में साहूबेड़ा, बांकी, जीतूटोली, पबुड़ा, बानो, बरवाडीह, जामटोली, बेसराजारा के सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया. संचालन लचरागढ़ भिखारिएट युवा निदेशक फादर अल्बिनुस केरकेट्टा व सेलेस्टिना टोप्पो ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्ली संचालक फादर अनिल बाड़ा, फादर शशिभूषण कुल्लू, फादर विमल जोजो, फादर बेंजामिन केरकेट्टा, युवा अध्यक्ष जोर्ज कुल्लू, पुष्पा हेरेंज, कैथोलिक सभा अध्यक्ष पंकज लुगून, उपाध्यक्ष विजय केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष जोर्ज कंडुलना, सलाहकार अल्बिनुस लुगून, उप सचिव एंथोनी बाघवार, संदीप लुगून, आरती तिग्गा, सिरोमनी डांग, सिमोन बडिंग, प्रमोद केरकेट्टा आदि ने अहम भूमिका निभायी.