सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें कार्यकर्ता

सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें कार्यकर्ता

सिमडेगा. जलडेगा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक झामुमो महिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव शफीक खान उपस्थित थे. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें. मौके पर रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि झामुमो जनता की पार्टी है. जनता से जुड़ कर ही संगठन मजबूत होगा. हर कदम पर हमें जनता की आवाज बन कर काम करना है. जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी पहुंचायें. जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अपार शक्ति है. हमें एकजुट होकर झामुमो को नयी ऊंचाई तक पहुंचाना है. मौके पर कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की, जिसे माला पहना कर स्वागत किया गया. बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य जुसफ लुगून, नोवास केरकेट्टा, प्रफ्फुलित डुंगडुंग, नुसरत खातून, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ओस्कर डांग, रितेश बड़ाइक, राजेश टोप्पो, वकील खान, विलियम केरकेट्टा, देवेंद्र साहू, सुमंती डांग, कृपा लता डांग, जयमाल लुगून, रेयाज अहमद, गुडविन बडिंग, अजीत किड़ों, विजय बागे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >