सिमडेगा. तुमडेगी पारिसर में सिमडेगा धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय 31वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरु हो हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन विजी फादर इग्नासियुस टेटे, काथलिक महिला संघ की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, संघ की अनिता रानी टोप्पो, सुचिता जोजो, सिस्टर बेर्नादेत कुजूर, सुशीला लकड़ा ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर जोसिमा खाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, रोजगार की संभावनाएं विषय पर मेरी लकड़ा ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम में संत मोनिका की तस्वीर पर अनिता रानी टोप्पो ने मर्ल्यापण किया. जोसिमा खाखा ने कहा कि आज महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने की जरुरत है. समाज में लैंगिक भेदभाव को खत्म करना होगा. संदेह करने के बजाय महिलाओं एवं बेटियों को खुली हवा में सांस लेने दे. तभी आधी आबादी समाज में बराबरी हासिल कर पायेगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में प्राथमिकता मिल रही है. कार्यक्रम में जोसफा कुजूर, क्लारा बा: , फिलिसिता एक्का, कतरीना खेस, अनिमा कुजूर, अनिमा खेस सहित कई पुरोहित, धर्मबहनें सहित हजारों की संख्या में धर्मबहनें उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
