जंगली हाथी ने दो घरों को क्षतिग्रस्त किया

प्रखंड के बांकी पंचायत के रामजोल व पाडो टोंगरीटोली में जंगली हाथी ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज खा गया

बानो. प्रखंड के बांकी पंचायत के रामजोल व पाडो टोंगरीटोली में जंगली हाथी ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज खा गया. जानकारी के अनुसार झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी पाडो टोंगरीटोली गांव में रात के दो बजे पहुंचा तथा सनिका सुरीन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.वहीं रामजोल में नरेंद्र सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज को भी खा गया. घटना की जानकारी होने पर जिला परिषद सदस्य विरजो कडुंलना पहुंचे तथा घटना के बारे जानकारी ली.उन्होंने वन विभाग से जल्द मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >