बानो-लचरागढ़ में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, पंडालों में स्थापित की गयीं प्रतिमाएं

देशभर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप और दुकानों में मशीनों व औजारों की साफ-सफाई कर विशेष सजावट की गई. भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

बानो. बानो, लचरागढ़, हुरदा सहित प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गयी. पावर हाउस, इंजीनियरिंग वर्कशॉप, गैरेज, वाहन शोरूम, आरा मशीन, आटा चक्की और लोहे की दुकानों में पूजा-अर्चना हुई. विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाये गये थे, जिन्हें रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था.

औद्योगिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में मशीनों व औजारों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन और सजावट की गयी. वाहन मालिकों ने भी अपने वाहनों की सफाई कर पूजा-अर्चना की. कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं. लचरागढ़ स्थित शंकर वेल्डिंग, बालाजी स्टील और साह फैब्रिकेशन में भी विश्वकर्मा पूजा मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharamveer Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >