सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छोटी व बड़ी वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों से लगभग 1.40 लाख की राशि ऑनलाइन जुर्माना के रूप में वसूली गयी. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की हिदायत दी गयी. अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, डीआरएसएम अजीत रवि, आइटी सहायक नीतीश कुमार तथा सिद्धार्थ राज एवं थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडेय उपस्थित थे. बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन सुनिश्चित कराने व दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे लगातार चलाये जाते रहेंगे.
वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना
वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना
