राज्य स्तर पर सम्मानित हुए सिमडेगा के 2 वीएलई

रांची में आयोजित सीएससी दिवस पर सिमडेगा के वीएलई अमित कुमार श्रीवास्तव और मो नफीस आरिफ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया.

सिमडेगाः सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीटीआई), हेहल, रांची में सीएससी एसपीवी की 17वीं वर्षगांठ पर आयोजित सीएससी दिवस 2026 कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया.

सिमडेगा जिले के सदर प्रखंड स्थित सीएससी सह प्रज्ञा केंद्र के संचालक अमित कुमार श्रीवास्तव को वित्तीय वर्ष में 8,328 ट्रांजेक्शन सफलतापूर्वक करने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया. वहीं पैन कार्ड सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले के वीएलई मो. नफीस आरिफ को भी सम्मान मिला.

कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी, यूआईडीएआई झारखंड के निदेशक नीरज कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव राजकुमार, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन, सीएससी एसपीवी झारखंड के स्टेट हेड शंभु कुमार, सीएससी मुख्यालय एवं राज्य के पदाधिकारी, सभी जिला प्रबंधक तथा बड़ी संख्या में वीएलई मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >