वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

जलडेगा. प्रखंड के लोंबोई बाड़ीसेमर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते एएसआइ सुशील शाह पुलिस जवानों के साथ गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. जानकारी के मुताबिक सुरेश गोंड (45) व राजकिशोर गोंड (38) गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर खेत जोताई के लिए गये थे. खेत की जोताई करने के बाद घर की ओर दोनों आ रहे थे. इस दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में उक्त दोनों आ गये तथा दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक टिनगिना निवासी रमेश साय भी बेहोश हो गया. होश में आने के बाद उसने परिजनों के घर जाकर घटना की जानकारी दी. जानकारी होने पर पंचायत के मुखिया शिशिर डांग ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इधर, घटना के बाद गांव में मातम छा गया व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. सुरेश गोंड की पत्नी दशमी देवी ने बताया कि उनके छह छोटे-छोटे बच्चे हैं. वहीं राजकिशोर गोंड की पत्नी ललिता देवी ने भी कहा कि उनके भी छह बच्चे हैं. दोनों की मौत से परिवार के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >