सिमडेगा. जिले में बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि वे कुरडेग थाना क्षेत्र के दौरे पर थे. इस दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से एक ट्रैक्टर बालू लेकर कुरडेग की ओर आता दिखायी दिया. संदेह होने पर वाहन को रोक कर जांच की गयी. जांच के दौरान चालक बालू से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक को अवैध बालू तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जब्त ट्रैक्टर को भी थाने लाया गया है. डीएसपी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध बालू तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
बालू तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल
बालू तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल
