एसके बागे की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

एसके बागे की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

कोलेबिरा. एसके बागे महाविद्यालय में स्व सुशील कुमार बागे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई. कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व सचिव प्रोफेसर रमेश प्रसाद ने स्व एसके बागे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनेता ही नहीं, भविष्य की आवश्यकता को समझते हुए वर्तमान में कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे. उनके नेतृत्व व ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित सुशील कुमार बागे महाविद्यालय आज 54 वर्षों का सफल सफर तय करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. प्राचार्य प्रोफेसर अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि स्व बागे अविभाजित बिहार के एक आइकॉनिक व्यक्तित्व थे. वह महान शिक्षाविद थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है. उनके द्वारा स्थापित यह महाविद्यालय कोलेबिरा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है. मौके पर महाविद्यालय के पूर्व सचिव बालमुकुंद प्रसाद, प्रोफेसर संजय प्रसाद, प्रोफेसर अभय प्रसाद आदि उपस्थित थे.

जंगली जानवर के हमले से चार बकरी व एक बछिया की मौत

बोलबा. प्रखंड के आलिंगुड पंडरीपानी के बुड्ढा पहाड़ के पास जंगली जानवर के हमले से चार बकरी व एक बछिया की मौत हो गयी. संजय टेटे के तीन बकरी, तिंतुस टेटे की एक बकरी व लेब्रातुष कुल्लू की एक बछिया शामिल हैं. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. बकरी मालिक संजय टेटे ने कहा कि बकरी चरा कर अपराह्न लगभग चार बजे बकरियों को घर के सामने के जंगल में छोड़े आये थे. लेकिन एक भी बकरी घर नहीं लौटी. खोजबीन पता चला कि बुड्ढा पहाड़ के चट्टान में कुछ बकरी मृत अवस्था में पड़ी हैं. सभी के गर्दन में नुकीले दांतों के निशान हैं. साथ ही एक बकरी पेड़ पर मृत अवस्था में लटकी पायी गयी. इधर कुछ दिन पूर्व ही लेब्रास्तूस कल्लू के बछिया घर से गायब थी, जिसके शरीर का कुछ अंश इस जंगल में पाया गया. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी शंभु शरण चौधरी ने कहा कि मृत जानवर के बदले में मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >