28 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना, भुकुमंजा गोलाई चौर पर की गयी कार्रवाई

सिमडेगा. बांसजोर ओपी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. एसपी को मंगलवार को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए लोहरदगा की ओर एक कार में गांजा ले जाया जा है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान रायबोगा-भुकुमुंडा मार्ग से आ रही काले रंग की होंडा सिटी कार (डब्ल्यूबी 02 एएच 6736) को रोका गया. पुलिस को देखते ही चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया. वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से सफेद बोरे से 14 पैकेट गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा का वजन 28 किलोग्राम था. मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार साव (कोलकाता), राहुल कुमार सिंह (मूल निवासी सिवान, वर्तमान कोलकाता) व अर्पणा मंडल (जमशेदपुर व कोलकाता) शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा राउरकेला से लोहरदगा पहुंचाना था. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, बासजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार, एएसआइ वीरेंद्र मुर्मू, एएसआइ अपसरउद्दीन आदि शामिल थे.

चार मोबाइल फोन भी किये जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >