बंदियों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

प्रधान जिला जज ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

सिमडेगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर जेल व्यवस्थाओं व बंदियों के हितार्थ संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया. इस दौरान जेल के किचेन में भोजन व्यवस्था समेत खाने व बंदियों के उपयोग के लिए अनाज की गुणवत्ता देखी. साथ ही पुरुष व महिला बैरक, जेल अस्पताल, वीसी एवं कियोस्क कक्ष, मुलाकात एवं उद्यमिता कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया. प्रधान जिला जज ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी. पीडीजे ने बंदियों की जमानत व रिहाई की जानकारी लेकर प्राधिकार सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. पीडीजे ने सचिव से कहा कि जेल प्रशासन से वैसे बंदियों की सूची प्राप्त करें, जिन्हें न्यायालय द्वारा जमानत दी गयी है. लेकिन जमानतदार के नहीं आने के कारण जेल से बाहर नहीं जा सके हैं. उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रधान जिला जज द्वारा मंडलकारा के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनलोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. जेल में बंद कैदियों से उन्होंने जेल से मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, रख-रखाव आदि के बारे जानकारी ली. पीडीजे और सचिव मरियम हेमरोम ने महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को भी जेल मैन्युअल के मुताबिक आवश्यक सुविधा देने के निर्देश दिया. मौके पर प्राधिकार के चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव, जेलर यूसुफ आजाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >