सिमडेगा. जिले में चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में पुलिस को सफलता मिली है. गठित विशेष टीम ने विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 94 मोबाइल फोन बरामद किये. बरामद मोबाइल फोन को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन पुलिस के प्रयास से उनकी संपत्ति वापस मिल सकी. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करायें या सीइआइआर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें. मौके पर एसडीपीओ बैजू उरांव, डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे.
फैशन आउटलेट का उदघाटन
सिमडेगा. बीरू भवन कांप्लेक्स में फैशन आउटलेट का उद्घाटन किया गया. उदघाटन एलआइसी के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुजूर ने किया. दुकान के संचालक प्रभात रंजन ने बताया कि पुरुषों के लिए सभी ब्रांडेड कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे. प्रत्येक कपड़े में 35 से 50 प्रतिशत तक छूट दिया जायेगा. मौके पर देवेंद्र प्रसाद तिवारी, हरिशंकर प्रसाद, प्रांशु प्रियदर्शी, राजीव रंजन, राम कैलाश राम, मृगेंद्र कुमार, संजय चौरसिया, आमोद रंजन आदि उपस्थित थे.
