ग्राम सभा की अगली बैठक 11 जनवरी को

गोतरा सुंदरपुर के वार्ड नं नौ में ग्रामसभा की बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई

सिमडेगा. गोतरा सुंदरपुर के वार्ड नं नौ में ग्रामसभा की बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें वक्ता के रूप में ग्रामसभा मंच के जिला सलाहकार सह आदिवासी एकता मंच के अनूप लकड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने पेसा अधिनियम 1996 के बारे विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को दी. अगली बैठक 11 जनवरी को करने का निर्णय लिया गया. उसी दिन ग्राम सभा का गठन किया जायेगा. बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप लकड़ा सहित राकेश लकड़ा, मीसू डुंगडुंग, मरिया गोरेती, भरोसा महतो, राधेश्याम महतो, बिपिन कुल्लू, शशि भूषण केरकेट्टा, अमीत कुसमा, हरी महतो. कृष्णा महतो, नितेश महतो, समरू लोहरा, कुलदीप बा, माधुरी बा, महाबीर महतो, कमला देवी, सोनू महतो, शीतल नहतो, जैकब बड़ाइक, सुंदर बड़ाइक, पवन महतो, मुकेश राम, अनास्तासिया सोरेंग, अंशुमाला केरकेट्टा, बिनीता तिर्की, सरिता कुसमा, हेमंती कुजूर, अंशु कुल्लू, अल्बर्टना कुल्लू, सोनी देवी, फुदन देवी, पूर्णिमा कुमारी अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन मीसू डुंगडुंग ने दिया. सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया गया सिमडेगा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बाखला के नेतृत्व में जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट बांटा गया. इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बाखला के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान के दौरान सभी चालकों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया गया. इधर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ द्वार भी सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार प्रसार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >