प्रतिमा को नगर भ्रमण करा कर की गयी प्राण-प्रतिष्ठा

प्रतिमा को नगर भ्रमण करा कर की गयी प्राण-प्रतिष्ठा

बानो. प्रखंड के कनारावां गंझूटोली में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के उद्घाटन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन भगवान हनुमान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों के साथ प्रतिमा की परिक्रमा करायी. इसके बाद प्रतिमा को मंदिर परिसर लाया गया. मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान की प्रतिमा का जलाभिषेक व प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया. धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित पंडित जगन्नाथ पांडा, प्रदीप पांडा और रंजीत पांडा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इसके बाद अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया. धार्मिक कार्यक्रम में जापकर्ता के रूप में गोवर्धन दास व रामेश्वर दास शामिल हुए, जबकि यजमान की भूमिका रघुनाथ सिंह और उनकी धर्मपत्नी सनमइत देवी निभा रहे हैं. कीर्तन कार्यक्रम में कनारावां, खरवागढ़ा, टुटीकेल झपला, कारीमाटी, सोड़ा, जराकेल, निमतुर और लचरागढ़ समेत विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. कार्यक्रम के तीसरे दिन महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा, जिसके साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार साहू, पूजा समिति अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव हेमंत सिंह, कोषाध्यक्ष काजल देवी, उपाध्यक्ष रूपेश बड़ाइक, संरक्षक मारवाड़ी प्रधान, अशोक प्रधान, रघुनाथ सिंह, महाराज सिंह, बीरबल सिंह, बसंत सिंह, हरिशंकर सिंह, हेमंत सिंह, राजू प्रधान, मदन कुल्लू, बिरसा खड़िया, कष्टू प्रधान, लुथरा खड़िया,अर्जुन सिंह, भिभलू सिंह, महावीर बड़ाइक, गुरु गोविंद सिंह, रवींद्र प्रधान, अजीत सिंह, बुधवा बड़ाइक, मधुसूदन सिंह, शिशु सिंह, विनोद प्रधान, धर्म प्रधान, पूरन सिंह, ललकू प्रधान आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >