इंटरमीडिएट के टॉपरों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के सभी संकाय के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को उपायुक्त कंचन सिंह ने अपने आवास परिसर में सम्मानित किया.

सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य जरूरी

सिमडेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के सभी संकाय के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को उपायुक्त कंचन सिंह ने अपने आवास परिसर में सम्मानित किया.विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी. इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों के साथ केक काटकर उनकी सफलता का स्वागत किया.कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनके भविष्य के लक्ष्य एवं सपनों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, निरंतर मेहनत एवं आत्मविश्वास आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है. उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष इंटर वाणिज्य संकाय में सिमडेगा ने राज्य स्तर पर टॉपर देकर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायत स्तर पर ज्ञान केंद्र एवं सुसज्जित लाइब्रेरी संचालित किये जा रहे हैं, जिसका लाभ बच्चों को उठाना चाहिए.मौके पर नजरात उप समाहर्ता सह सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो, शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >