दीयों की रोशनी से जगमगाया शहर

जिले में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व, जम कर हुई आतिशबाजी

सिमडेगा. जिले में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया. दीयों की रोशनी से शहर से लेकर गांव तक जगमग हो उठा. लोगों ने जम कर आतिशबाजी की. पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से प्रकाशमान होता रहा. दीपावली को लेकर घर-घर में उत्साह का वातावरण बना रहा. लोग सुबह से ही दीपावली की तैयारी में जुटे रहे. लोगों ने फूलों से घर के मुख्य गेट पर साज सजावट की. प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनायी. वहीं अधिकांश घरों में विद्युत लरियों से भी घरों को सजाया गया था. व्यवसायिक प्रतिष्ठान आकर्षक ढंग से सजाये गये थे. कारोबारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को केले के स्तंभ, गेंदा के फूल, आम के पत्तों से सजाया था. शाम होते संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किया गया. पूरा शहर दीये व विद्युत प्रकाश से जगमग हो गया. लोगों ने दीये जलाने के बाद एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी. बधाई व शुभकामना देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. जिले के सभी धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धा व उल्लास से दीपावली का पर्व मनाया गया. लोगों ने मंदिर व धाम में पहुंच कर दीये जलाये व भगवान से परिवार व समाज की कुशलता की प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >