सिस्टर विनीता बिलुंग का धन्यवादी ख्रिस्तयाग समारोह मना

सिस्टर विनीता बिलुंग का धन्यवादी ख्रिस्तयाग समारोह मना

सिमडेगा.

ठेठईटांगर प्रखंड के जामपानी पल्ली के शांति कॉलोनी में सिस्टर विनीता बिलुंग का धन्यवादी ख्रिस्तयाग समारोह मनाया गया. पल्ली पुरोहित फादर गैब्रियल डुंगडुंग, सहायक पुरोहित संदीप कुमार, फादर विंसेंट जोजो द्वारा मिस्सा पूजा करायी गयी. सिस्टर विनीता बिलुंग की प्रारंभिक शिक्षा उर्सुलाइन कॉन्वेंट जामपानी से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने मदर टेरेसा के सेवा कार्य से प्रेरित होकर मदर टेरेसा चैरिटी संस्था को चुना. सिस्टर विनीता बिलुंग ने पहला मन्नत सात दिसंबर 2012 को कोलकाता के मदर टेरेसा हाउस में लिया और अपने धार्मिक जीवन ईश्वर की सेवा को आगे बढ़ाते हुए विदेश जाने का मौका मिला. ईश्वर के योजना को स्वीकारते हुए घर से बहुत दूर अमेरिका के वॉशिंगटन शहर में आठ दिसंबर 2018 को अंतिम मन्नत लिया तथा लोगों की सेवा करने के लिए ईश्वर को अपने आप को समर्पित किया. अमेरिका के मिशनरी ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा संस्था में सेवा कार्य करते हुए 18 साल पूरे किये और अमेरिका के सेंट्रल यूएसए कोस्टारिका में रहते हैं. अपनों से मिलने 18 साल बाद जामपानी गांव आये. इस सुंदर पवित्र जीवन के लिए धन्यवादी मिस्सा पूजा ईश्वर को अर्पित किया. मिस्सा पूजा संपन्न होने के बाद गांव वालों ने उनके स्वागत में एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर गैब्रियल डुंगडुंग, फादर विंसेंट जोजो, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, हेड प्रचारक विलियम केरकेट्टा, रेंगारीह कॉन्वेंट के सिस्टर पूनम किड़ों, सिस्टर ज्योति केरकेट्टा, बिनीता सोरेंग, सिस्टर प्रमिला किड़ों, ब्रदर अगस्तुस केरकेट्टा ,अनिल बिलुंग, फेलिक्स सोरेंग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >