सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सभी शिक्षकों के साथ बीइइओ अरुण कुमार पाण्डेय उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीत प्रस्तुत किये. जिससे माहौल खुशनुमा हो गया. सभी शिक्षक ढोल और झांझ के ताल पर झूम उठे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर जिला प्रवक्ता फुलेंदर कुमार साहू के रांची स्थानांतरण होने पर सभी शिक्षकों ने माला पहनाकर विदाई दी. मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने जिले के सभी शिक्षकों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी शिक्षक आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्वक होली मनायें. उन्होंने कहा कि अभी रमजान एवं चालीसा काल का महीना चल रहा है, इसलिए हमें सभी धर्मों की भावनाओं का ख्याल करते हुए होली पर्व मनाने की जरूरत है. मौके पर देवेंद्र प्रसाद तिवारी, फुलेंद्र कुमार साहू, संजय चौरसिया ,संजय मिश्रा, सुबोध कुमार, अविनाश कुमार, तिंतूस एक्का, नागेश्वर होता, मनीष कुमार, सतीश कुमार, अमोद रंजन, राकेश रोहित,संजय वर्मा,सुमित सिन्हा, शंभु प्रधान,विजय बैठा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.