कुरडेग. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने लबडेरा में मनरेगा पार्क का उदघाटन किया. इसके बाद पार्क का निरीक्षण भी किया. उपायुक्त ने बीडीओ नैमन कुजूर व मनरेगा बीपीओ अयाजुल हक को स्ट्राबेरी, ड्रेगन फली आदि चीजें जगह देख कर लगाने का निर्देश दिया. रावण खोता गांव में आदिम जनजाति कोरवा परिवार के लिए बनाये गये नये आवास में कोरवा परिवार को डीसी व डीडीसी ने गृह प्रवेश कराया. रावण खोता प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों ने एमडीएम रेगुलर नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर उपायुक्त ने किचेन शेड में जाकर सामग्रियों का निरीक्षण किया. उत्क्रमित प्रावि की शिक्षिका को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया. बीइइओ अरुण कुमार पांडे को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपायुक्त ने सभी कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड में चल रही योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा में सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी, बीडीओ नैमन कुजूर, सीओ किरण डांग, बीपीओ अयाजुल हक , सहायक अभियंता रोहित साहू, कनीय अभियंता प्रवीण बड़ाइक, विनय कंडूलना, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी, अंचल कर्मी, ब्लॉक कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
