सीएचसी का औचक निरीक्षणकर दिये दिशा-निर्देश

सीएचसी का औचक निरीक्षणकर दिये दिशा-निर्देश

कोलेबिरा. बीडीओ बीरेंद्र किंडो ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहित सवइया से उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. बीडीओ ने प्रतिदिन संचालित ओपीडी सेवा, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष समेत विभिन्न विभागों का जायजा लिया. बीडीओ ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों से सीधे संवाद कर सुविधाओं की जानकारी लेने का निर्देश दिया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही मरीजों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार अपनाने पर बल दिया. इस दौरान बीडीओ ने स्वयं ओपीडी में अपनी स्वास्थ्य जांच करा कर आमजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया. निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में पारदर्शिता व सेवाओं में सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है. मौके पर डॉ अभिषेक समीर तिग्गा, डॉ जूही बिनीता बेक, बीपीएम जोन पोल बा, बीएएम सव्य साक्षी कर्मकार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

जलडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. मौके पर प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक प्रशासक व अभिभावकों को प्रशिक्षण प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी, रिसोर्स शिक्षक रोहित, प्रदीप कुमार पटेल द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनसे अच्छा व्यवहार करने से संबंधित विषय पर जानकारी दी गयी. दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका कौशल विकास पर जोर दिया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार गौरव ने विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हेल्थ और वेलनेस पर मार्गदर्शन दिया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक कुमुद रंजन, सुनील कुंडलना, फुलेंद महतो, रॉबर्ट समद, मांगा मुंडा, शेखर महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >